जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम हेतु व्यापारियों की बैठक सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाने रोक,कपड़ा एवं कागज के थैले का करें उपयोग

दंतेवाड़ा भांसी से असीम पाल
कि रिपोर्ट

जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम हेतु व्यापारियों की बैठक
सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाने रोक,कपड़ा एवं कागज के थैले का करें उपयोग
दंतेवाड़ा, 11 नवम्बर 2022। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार 10 नवंबर को नगर पालिका दन्तेवाड़ा में जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री ललितादित्य नीलम, अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे के द्वारा विभिन्न व्यापारी संघों के साथ जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक के रोकथाम हेतु बैठक ली गई।
जिला पंचायत सी.ई.ओ. के द्वारा बताया गया कि दुकानदार ग्राहकों को अपने स्तर से समझाएं साथ ही घर से ही थैले लेकर आने हेतु प्रेरित करें। जिस पर सभी व्यापारी संघ के सदस्यों ने सहमति देते हुए अपने- अपने सुझाव भी रखे। अपर कलेक्टर के द्वारा बताया गया कि केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा 01 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिसमें 19 प्रकार की वस्तुएं शामिल है। शासन के निर्देशों के पालन में दंतेवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र में भी प्रथम चरण में सब्जी, बाजार, किराना दुकान, चाय ठेला में प्लास्टिक एवं पॉलिथीन को प्रतिबंधित करने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही इसके विकल्प के रूप में स्व सहायता समूहों के महिलाओं के द्वारा कपड़ा एवं कागज के थैले बनाए जाने की जानकारी दी गई। साथ ही व्यापारियों एवं आम जनता से थैले के उपयोग करने व बाजार जाने पर थैले लेकर जाने की अपील की गई।

इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिया गया कि वह व्यापारियों से प्रतिदिन खपत के हिसाब से डिमांड करें ताकि स्थानीय स्तर पर कपड़ा/कागज का थैला उपलब्ध कराया जा सके। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को मुनादी करवाकर पर्याप्त प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये। साथ ही स्थानीय व्यापारियों से भी उनका फीडबैक लेकर सुझाव लिया गया। व्यापारियों/दुकानदारों एवं सब्जी विक्रेताओं को 10 दिवस का समय-सीमा दिया गया है। उसके बाद भी यदि प्लास्टिक एवं पॉलिथीन का उपयोग करते पाये जाने पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने की निर्देश दिये गए। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के रोकथाम के निर्देशों को जिले में चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वयन करने की बात कही गई। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी लाल सिंह मरकाम, पार्षद श्रीमती इन्द्रा शर्मा, श्री संजय विश्वकर्मा, व्यापारी संघ अध्यक्ष-मनु वर्गिस एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *