मैं बिलासपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ की समस्त महिलाओं से अपील करती हूँ कि भारतीय जुमला पार्टी के नाटक में ना फसे।- प्रियंका शुक्ला।

अयान न्यूज मनीष पाल की कलम से मैं बिलासपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ की समस्त महिलाओं से अपील करती हूँ कि भारतीय जुमला पार्टी के नाटक में ना फसे।- प्रियंका शुक्ला।

ये वही लोग है जिन्होंने बिलकिस बानो जो कि एक गर्भवती महिला थी, उसके परिवार के साथ बलात्कार करने वाले, उसके परिवार को मार देने वाले, मां के साथ भी बलात्कार करने वाले लोगो को जेल से रिहा करने में मदद किया, और बाकायदा शपथ पत्र भी दिया।
इसके अलावा इनके नेता कुलदीप सिंह सेंगर है, जिन्होंने उन्नाव में एक लड़की से बलात्कार किया और साथ ही मरवाने तक का प्रयास किया, ये वही भारतीय जुमला पार्टी है, जिसके नेता टेनी मिश्रा के बेटे ने किसानों पर थार गाड़ी चढ़ाकर कई बहनों और माताओं के सिंदूर को छीन लिया, मांगे सूनी कर दी, ये वही bjp है जिसके शासन में नसबंदी कांड हुआ आज तक न्याय नही मिला।
इन्ही के समय मे गर्भाशय कांड हुआ, उसमे भी न्याय नही मिला।
इन्ही के शासन में अखफोड़वा कांड हुआ, आज तक न्याय नही।

स्मृति ईरानी जो नाटकीय किरदार है, उनका सहारा इसीलिए लेना भी पड़ा bjp को क्योंकि मुद्दों पर सवाल न हो……

ये स्मृति ईरानी वहीं है कि जब सत्ता में नही थी, तो सिलेंडर वाली के किरदार में सड़क पर थी, आज इनके मूर्ख लोग कहते है कि महंगाई कोई मुद्दा नही है।

बिलासपुर की जनता के लिए आज बिना टिकट एक तमाशा देखने को मिल रहा है, देखिए और मजे लीजिये इनके नाटक के,
नाटक का नाम – जुमलाबाजी
किरदार – भारतीय जुमला पार्टी दल के लोग

प्रियंका शुक्ला
बिलासपुर की एक महिला नागरिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *