सेमरा ग्राम पंचायत में पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सेमरा के साथ साथ आसपास के ग्राम पंचायतों को दीया करोड़ों रुपए का सौगात

सेमरा ग्राम पंचायत में पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सेमरा के साथ साथ आसपास के ग्राम पंचायतों को दीया करोड़ों रुपए का सौगात
जांजगीर चांपा।जिला जांजगीर के जनपद नवागढ़ के ग्राम पंचायत सेमरा पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करोड़ों रुपए का दीया ग्राम पंचायतों को सौगात। वही अपने इस भेंट मुलाकात कार्यक्रम में बच्चों के शिकायत पर शासकीय स्कूल के प्रधान पाठक व क्लर्क को किया ट्रांसफर। अपने इस सेमरा दौरे में आम जनता को कई सौगात दिए जिसमे सेमरा में चबूतरा निर्माण, नवागढ़ स्थित लिंगेश्वर मंदिर के जीणोद्धार करने की भी बात कही। मुख्यमंत्री के इस भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों के समस्याओं को बखूबी से मुख्यमंत्री द्वारा सूना गया इतना ही नहीं आम जनता की समस्याओं को त्वरित निराकरण करने की भी बात अपने अधिकारियों को कही। इस कार्यक्रम के जरिये मुख्यमंत्री ने सीधे आम जनता से संवाद किया जिससे आम जनता काफी खुश है। सेमरा में साप्ताहिक बाजार के लिए चबूतरा निर्माण कराया जाएगा ग्राम धुरकोट में सहकारी बैंक शाखा खोले जाएंगे शासकीय नवीन महाविद्यालय का नाम नवागढ़ लिंगेश्वर रखा जाएगा नवागढ़ लिंगेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा,स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने की बात कही गई ग्राम कटरा में हाई स्कूल में शौचालय निर्माण कराया जाएगा ग्राम पंचायत सलखान में मुक्तिधाम के लिए सीसी रोड बनाया जाएगा,बुडेना हाई स्कूल आयुर्वेद रत्न डॉक्टर गुलाब सिंह रखा जाएगा, वही उदय भाठा का हाई स्कूल का नाम हायर सेकेंडरी स्कूल रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *