पंकज शर्मा ने युवाओं के बीच मनाया दीपावली मिलन समारोह
बड़ी संख्या में नवयुवक मौजूद थे
रायपुर —-दीपावली मिलन समारोह का आयोजन युवा टीम रायपुर ग्रमीण के (देवपुरी) के शिवम मैरिज पेलेस में किया गया था जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के युवा कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे इसमें एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, itcell एवं राजीव मितान क्लब के नवयुवक अपने बीच एक युवा नेता को पाकर काफी खुश नजर आए कार्यक्रम के दौरान पूरा गार्डन खचाखच भरा हुआ नजर आया। कार्यक्रम में पहुंचे जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज नवयुवक ही दशा और दिशा तय करते हैं नवयुवकों के सहयोग से ही किसी भी लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नवयुवकों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है चाहे वह युवा मितान क्लब के माध्यम से हो या फिर विभिन्न भर्तियों के माध्यम से राज्य सरकार लगातार प्रदेश के नवयुवकों के भविष्य को लेकर विभिन्न योजनाएं तैयार कर रही है आने वाले समय में और ज्यादा से ज्यादा लाभ उन्हें मिल पाएगा।
पंकज शर्मा ने युवाओं के बीच मनाया दीपावली मिलन समारोह

