सतगुरुदेव श्री बालकदासजी महाराज का दिव्य तप साधना चातुर्मास समापन समारोह पर भव्य शोभायात्रा वरघोड़ा में हजारों भक्त होंगे शामिल

खबर पाली राजस्थान से
सुरेश हनवन बारवा की रिपोर्ट
सतगुरुदेव श्री बालकदासजी महाराज का दिव्य तप साधना चातुर्मास समापन समारोह पर भव्य शोभायात्रा वरघोड़ा में हजारों भक्त होंगे शामिल ll
मनोहर सिंह रूपावास ने बताया की चातुर्मास के विशेष चार महीनों में व्रत-उपवास व सात्विक-अल्पाहार लेते हुए दिव्य ध्यान-तप साधना करने से व्यक्ति जितेंद्रिय और परमात्मा के निकट वास करने के योग्य बन जाता है। सभी गुरु भक्तो को सूचित करते हुए अत्यन्त हर्ष हो रहा है कि खाकी अखाड़ा के परम् पूज्य सतगुरूदेव श्री श्री 1008 दयालु सन्त श्री बालकदास जी महाराज का दिव्य तप साधना चातुर्मास राम भरोसे गौशाला आश्रम उन्दरा चौराहा जैतपुर पाली में समापन समारोह इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर चन्द्रग्रहण होने के कारण यह आयोजन 09नवंबर2022 को भव्य रात्री जागरण एवम 10नवंबर2022 को सुबह शुभ वेला में पुजा अर्चना कर भव्य वरघोड़ा का आयोजन किया जाएगा इस शुभ अवसर पर सतगुरुदेव श्री बालकदास जी महाराज के दिव्य दर्शन व अनन्त आशीर्वाद का लाभ प्राप्त करने के लिए आप सभी भाविक गुरुभक्त धर्म प्रेमी बन्धु भाई सादर आमन्त्रित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *