भाजपा नेता और पार्षद केडी के जन्मदिन पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जनसम्पर्क कार्यालय का किया उद्दघाटन, आम जनता के खुशी का ना रहा ठिकाना।

स्थान/चांपा

रिपोर्टर – अजय कुमार दास

भाजपा नेता और पार्षद केडी के जन्मदिन पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जनसम्पर्क कार्यालय का किया उद्दघाटन, आम जनता के खुशी का ना रहा ठिकाना।

भाजपा के जागरूक और कर्मठ कार्यकर्ता एवं वार्ड नंबर 16 कोटा डबरी के पार्षद कामेश्वर धैर्य केड़ी के जन्म दिवस के संध्या में हजारों की तादाद में वार्ड सहित ग्रामीण अंचल के लोग इस खास दिन को और भी खास बनाने जे लिये कोटा डबरी पहुंचते रहे। के घंटो तक गुलदस्ता भेंट करने का सिलसिला चलता ही रहा। कामेश्वर धैर्य अपने वार्ड क्षेत्र में ही नहीं बल्कि जिला मुख्यालय सहित आसपास के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी गरीब एवं असहाय जनता को मदद करने वाला मसीहा के नाम से जाने जाते हैं। जिसके चलते जन्मदिवस के संध्या में उनके कार्यकर्ता समर्थक हजारों की तादात में निवास स्थल पर पहुंचे हुए थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित कोरबा क्षेत्र के नामचीन नेता लखन लाल देवांगन, केदारनाथ अग्रवाल एवं भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य लोगों के गरिमामय उपस्थिति में एक तरफ जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया तो वहीं दूसरी तरफ आमो खास की उपस्थिति में जन्मदिवस का केक काटे जाने से यह कार्यक्रम कई मायने में रंगारंग कार्यक्रम के रूप में तब्दील हो गया। वहीं उनके समर्थक तथा कार्यकर्ता नारायण चंदेल सहित कामेश्वर धैर्य के नाम का नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया इस प्रकार से कामेश्वर धैर्य के जन्म दिवस कार्यक्रम में देर रात तक उनके समर्थक एवं कार्यकर्ताओं का आने का सिलसिला चलता रहा और उन्हें शुभकामनाओं बधाई सहित फुल गुछ देने के साथ ही लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *