कटघोरा जिला बनाओ अभियान के तहत् पदयात्रा कर रही उत्तम सिंह रंधावा की टीम पहुंची रायपुर, सीएम से करेंगे मुलाकात

कटघोरा जिला बनाओ अभियान के तहत् पदयात्रा कर रही उत्तम सिंह रंधावा की टीम पहुंची रायपुर, सीएम से करेंगे मुलाकात,

कोरबा: कटघोरा जिला बनाओ अभियान के तहत् पदयात्रा कर रही उत्तम सिंह रंधावा की टीम 230 का सफर तय करके रायपुर पहुंच गई है। बता दे की नये जिले की मांग को लेकर कटघोरा से रायपुर सीएम हाउस तक 230 किलोमीटर की पदयात्रा 1 नवंबर से उत्तम सिंह रंधावा, चंद्रकांत डिक्सेना, रितेश गुप्ता, सुनील कुर्रे, साकेत वर्मा ,ठंडाराम उइके, चितरंजन पटेल, नारायण सिंह , हनी वर्मा, द्वारा किया जा रहा था. जिसका पांचवा दिन था। यह यात्रा कटघोरा से प्रारंभ हुई थी जिसमे पदयात्रा कर रही टीम का पाली, बिलासपुर , अनेक जगहों पर सम्मानित किया गया…..1 नवंबर को प्रारंभ हुई यात्रा रायपुर में स्थित प्राचीन बंजारी मंदिर में पहुंची…मंदिर में पहुंचकर इस अभियान से जुड़े सभी सदस्यों ने माता रानी के दर्शन किया और आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया गया। जिले की मांग को लेकर आज उत्तम सिंह रंधावा की टीम सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात करेंगे टीम मुख्यमंत्री निवास के पास गांधी उधान नगर निगम रायपुर के पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *