छत्तीसगढ़,भानुप्रतापपुर विधानसभा में उपचुनाव के लिए तारीखों का एलान,इस दिन होगी वोटिंग,देखें चुनाव कार्यक्रम,
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने भानुप्रतापपुर सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मनोज मंडावी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है।
चुनाव कार्यक्रम:-
10 नवम्बर से नामांकन की शुरुआत
17 नवंबर को नामांकन का अंतिम दिन
18 नवंबर को स्क्रूटनी
21 नवंबर को नाम वापसी का अंतिम दिन
5 दिसंबर को मतदान
इस दिन आयेंगे नतीजे
8 दिसंबर को मतगणना / परिणाम

