अयान न्यूज मनीष पाल की कलम से। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव आज से चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। बिलासपुर सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज से अपने निवास स्थान से सुबह 9 बजे कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे। कोरबा मे जिला कार्यसमिति,मंडल पदाधिकारी, समन्वय समिति कार्यकर्ताओ से भेंट करेंगे। शाम चार बजे पत्रकारवार्ता करेंगे। सीतामणी राम मंदिर दर्शन,पूर्व सांसद स्व बंशीलाल महतो के परिजनो से मुलाकात। ननकीराम कवर व बनवारी लाल के निवास स्थान पर सौजन्य भेंट पश्चात विश्राम करेंगे। दूसरे दिन रविवार को कोरबा से अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। अंबिकापुर मे भाजपा कार्यालय संकल्प भवन मे बैठक व कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगे।महामाया मंदिर दर्शन व संघ देवेशर सिंह स्व प्रभु नारायण त्रिपाठी के परिजनो से मुलाकात कर बलरामपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। सोमवार को बलरामपुर मे भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ व समितिओ की बैठक करेगे, दोपहर तीन बजे पत्रकार वार्ता मे शामिल होंगे। शाम को बलरामपुर से अपने निवास स्थान बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे ।पुन मंगलवार को बिलासपुर से कवर्धा के लिए प्रस्थान करेंगे। कवर्धा मे जिला कार्य समिति, मंडल पदाधिकारी, समन्वय समिति बैठक व कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगे। दोपहर तीन बजे पत्रकारवार्ता करेंगे कुछ समय विश्राम करने के बाद कवर्धा से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव आज से चार दिवसीय दौरे पर

