केंद्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट दिखावा मात्र इससे महंगाई और बेरोजगारी दर बढ़ेगी विकास उपाध्याय

रायपुर/05 जुलाई 2019 केंद्र शाषित बीजेपी सरकार का दूसरे कार्यकाल का पहला बजट बहुत ही निराशा जनक बजट रहा इस बजट में आम आदमी एवं मध्यम वर्गीय परिवार के लिए कुछ भी नही है इस बजट के नाम पर मध्यम वर्गीय परिवार एवं छोटे व्यापारियों से छलावा मात्र है बजट में सराफा एवं पेट्रोल, डीजल में एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने से माल भाड़े में वृद्धि होगी जिसकी सीधी मार जनता की जेब में पड़ेगी पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने केंद्र शासित बीजेपी सरकार के बजट को गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार के लिए छलावा मात्र कहा इस बजट में सिर्फ कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए छोटे व्यापारियों के साथ किया जा रहा है सौतेला व्यवहार बजट में आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है अभी वैसे भी भारत की आर्थिक अर्थव्यवस्था चौपट है ,इसमें आर्थिक अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इसे कैसे सुधारा जाए, कैसे संभाला जाए इसको लेकर सरकार को बजट पेश करना था, पर सरकार ने आर्थिक अर्थव्यवस्था को दरकिनार कर महंगाई एवं बेरोजगारी को बढ़ाने वाला बजट पेश कीया है अच्छे दिनों का नारा देने वाली बीजेपी सरकार की इस बजट में अच्छे दिनों का कहीं भी कोई भी क्रियान्वयन तो दूर उसके अच्छे दिनों के शब्द तक दिखाई नहीं दे रहे हैं ,बैंकों को आपस में मर्ज करने से बेरोजगारी दर बढ़ेगी।विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि सर्राफा एवं पेट्रोल डीजल में एक्सरसाइज ड्यूटी बढ़ाने से परिवहन एवं ट्रांसपोर्ट के भी माल भाड़े में वृद्धि होगी इससे महंगाई कई गुना बढ़ेगी जिसका असर सीधे-सीधे जनता की जेब पर पड़ेगा अर्थात कुल मिलाकर यह बजट जनता की जेब में डाका डालने वाला बजट है इसमें बेरोजगार युवकों के लिए स्पष्ट नीति योजना लागू नहीं है बजट वह होता है जिसमें गरीब परिवार, मध्यमवर्गीय परिवार एवं हर वर्ग का ध्यान रखते हुए सौतेला व्यवहार छोड़ समानता बनाते हुए उसे कागजों के बदले धरातल पर लागू किया जाए जिससे भारत के अर्थव्यवस्था आगे बढ़े एवं सभी वर्गों को सीधा सीधा फायदा पहुचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *