दंतेवाड़ा.. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट
सकारात्मक सोच, जिज्ञासु प्रवृत्ति रखते हुए हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहें-कलेक्टर
प्रकाश विद्यालय में मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन
दंतेवाड़ा 22 सितंबर 2022। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार की उपस्थिति में गुरुवार को बचेली स्थित प्रकाश विद्यालय में मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को जीवन मे आगे बढ़ने एवं अपने पसंदीदा क्षेत्र में करियर बनाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने पढ़ाई को दुनिया का सबसे आसान काम बताते हुए इसकी महत्वता को समझाया। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव को साझा करते हुए बच्चों को पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ने कहा। उन्होंने बच्चों को एक निश्चित समय पर निरन्तरता से पढ़ाई करने को कहा। जिससे बेहतर परिणाम आएगा। साथ ही महीने और दिवस अनुसार सिलेबस के हिसाब से कार्ययोजना बनाकर समय पर पूरा करें। प्रतिदिन दिनचर्या में शामिल करते हुए निरंतर रिवीजन करें जिससे किसी भी परीक्षा में सफलता निश्चित ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में पुस्तकों को लेकर असमंजस की स्थिति में न रहें। ऑथेंटिक किताब का ही उपयोग करें। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करें जिससे परीक्षा के प्रति झिझक खत्म होगी। और टेस्ट देकर समय समय पर स्व आकलन करें। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक टेस्ट देने की समझाइश दी। कार्यक्रम में कलेक्टर ने अपनी तैयारी के दौरान की गई गलतियों के अनुभव को साझा करते हुए बच्चों को सीखने को कहा। जिससे वे अपनी तैयारी बेहतर कर पाएंगे। उन्होंने समय प्रबंधन के बारे में भी विस्तार से बताते हुए समय का सही तरीके से सदुपयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि सही समय पर सही दिशा में किया गया सार्थक प्रयास सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने सभी विषयों को बराबर महत्व देने को कहा। और परीक्षा से पूर्व तीन से चार बार रिवीजन करने को कहा जिससे कठिन लगने वाले विषयों पर अच्छी पकड़ बनेगी। साथ ही परीक्षा में किस तरह से समय को प्रबंधित करना है इसके बारे में बताया उन्होंने बच्चों से कहा कि चिंतन करने के साथ सकारात्मक सोच, जिज्ञासु प्रवृत्ति रखते हुए हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहें साथ ही पढ़ाई के साथ नियमित रूप से शारीरिक क्रिया करें। उपस्थित बच्चों ने अपने जिज्ञासा से अपने सवाल भी किए। कलेक्टर ने उनका सवालों का जवाब देते हुए उनको संतुष्ट किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कर्मा, जिला मिशन समन्वयक श्री एस एल सोरी, सहायक परियोजना समन्वयक श्री राजेश पांडेय, शिक्षकगण, शा.बा.हा.से. बचेली, कन्या. हायर.से., डीएव्ही, प्रकाश विद्यालय, भांसी से 318 विद्यार्थी उपस्थित थे।
दंतेवाड़ा जिले के भांसी से
असीम पाल की रिपोर्ट

