रायपुर : तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को किया छतिग्रस्त, गाड़ी चालक ने खर्च देने का अस्वासन देकर पीड़ित से पुलिस में शिकायत नहीं करने कहा
रायपुर : राजधानी रायपुर में नाबालिग द्वारा तेज रफ्तार कार (वाहन कार क्रं.- C.G.- 15- CY-1968) चलाते हुए एक बाइक (वाहन क्र.- C.G. – 04 – MV – 1766 हीरो होण्डा स्पेण्डर ) को छतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है गनीमत यह रहा कि उस समय बाइक पर कोई मौजूद नही था जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई… वही बताया जा रहा है की कार भी तीन बार पलटी खाई जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाड़ी की क्या रफ़्तार रही होगी…
वही इस मामले में हमें जानकरी मिली है कि मोईन खान पिता मुकद्दर खान निवासी लोधीपारा चौक की बाइक इस हादसे में छतिग्रस्त हुई है उनके द्वारा पुलिस कार्यवाही की जा रही थी परन्तु कार मालिक (चालक शहनवाज़ पिता साबिर निवासी तात्यापारा ) द्वारा आश्वासन दिया गया कि आप पुलिस कार्यवाही ना करें हम बाइक की मरम्मत में जो भी खर्चा आएगा खुद लगायेंगे…से पीड़ित मोईन खान द्वारा उनके निवेदन को स्वीकार किया गया परन्तु अब जब बाइक बन गई है और उसका जो रिपेयरिंग में खर्चा आया है उसके लिए वह कार मालिक से संपर्क कर रहा है पर उसे कोई रेस्पोंस नही मिला जिसके बाद पीड़ित द्वारा रायपुर पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत की गिया है..और न्याय की उम्मीद लगाईं जा रही है..


