छत्तीसगढ़,9 हजार की रिश्वत लेते,रंगे हाथ एसीबी ने पटवारी को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़,9 हजार की रिश्वत लेते,रंगे हाथ एसीबी ने पटवारी को किया गिरफ्तार,

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ACB ने 9 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने एसीबी रायपुर में शिकायत की थी कि प्रार्थी के दादाजी की मृत्यु के पश्चात् पैतिक संपत्ति के नामांतरण एवं भाईयों में बटांकन के लिए भूपेन्द्र ध्रुव,पटवारी, प०ह0नं0 22, राखीगांव, तहसील-कुरूद, जिला-धमतरी, छ.ग. के द्वारा कुल 25,000/- रूपये की मॉग की गई थी। जिसमें से प्रार्थी से पूर्व में 12,000/- रूपये पहले ही ले लिया गया था मगर काम नहीं किया था। प्रार्थी और आरोपी के मध्य अंतिम किश्त के रूप में 9,000/- रूपये देने की सहमति बनी। शिकायत का सत्यापन होने पर आज पटवारी कार्यालय,प०ह0नं0 22, राखीगांव, तहसील-कुरूद में प्रार्थी से मांगी गई रिश्वत की रकम 9,000/- रूपये लेते भूपेन्द्र ध्रुव, पटवारी, प०ह0नं0 22, राखीगांव,तहसील-कुरूद को उसके कार्यालय में रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोपी के विरूद्ध धारा-7(क), 12 भ्र0नि0अधि0 1988 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनके विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *