🟥विधानसभा क्षेत्र स्तरीय “राजीव युवा मितान क्लब” सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री सांसद एवं विधायकगण….
⭕चित्रकोट/तोकापाल…
आज चित्रकूट विधानसभा के अंतर्गत ब्लॉक तोकापाल के मंडी प्रांगण में राजीव युवा मितान क्लब सम्मेलन का आगाज हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में आबकारी एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा जी,बस्तर सांसद व युवा मितान क्लब के राज्य सदस्य दीपक बैज जी, संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन जी,चित्रकूट विधायक राजमन बेंजाम जी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ग्रामीण बलराम मौर्य जी, युवा मितान जिला समन्वयक सुशील मौर्य जी,विधानसभा समन्वयक,क्लब के सभी सम्मानित अध्यक्ष सचिव एवं सदस्यगणों सहित रुक्मणि कर्मा,महादेव नाग,सहदेव नाग,गणेश कावड़े,रिका कर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

