रायपुर,हाउसिंग बोर्ड का कारनामा,5 महीने में भी नहीं की गयी,2 करोड़ घोटाले पर FIR ,सम्पदा अधिकारी को बचाने का प्रयास?

रायपुर,हाउसिंग बोर्ड का कारनामा,5 महीने में भी नहीं की गयी,2 करोड़ घोटाले पर FIR ,सम्पदा अधिकारी को बचाने का प्रयास।

रायपुर,छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल मुख्यालय अटल नगर नया रायपुर में बैठे आला अधिकारी संभाग 2 के सम्पदा अधिकारी की करतूतों पर पर्दा डालने में लगे हैं। मंडल के शंकर नगर स्थित रायपुर वृत्त के उपायुक्त ने अपने पत्र क्रमांक /545 /उपा / वृत्त रायपुर /2022 दिनांक 04 /04 /2022 के द्वारा मुख्यालय को इस आशय का पत्र लिखा जिसमे 2 करोड़ का घोटाला करने वाले सम्पदा अधिकारी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की अनुमति चाही गई मगर 5 महीने बीत जाने के बाद अब तक कोई कार्यवाही नही की गई,जबकि ये मामला EOW को दिया जाना चाहिए। दरअसल इस मामले में तत्कालीन कार्यपालन अभियंता संदीप साहू भी लिप्त हैं। सम्पदा अधिकारी को जो रसीद बुक दी जाती है उसे मुख्यालय से कार्यपालन अभियंता को ही इशू किया जाता है। जिसका हिसाब किताब देने से संदीप साहू ने अपने आपको अलग रखा है,इस सम्बन्ध में जब मीडिया ने संदीप साहू से बात की तो उन्होंने प्रकरण से लगभग पल्ला झाड़ते हुए ये तक कह दिया कि सम्पदा अधिकारी ने उन्हें क्लीन चिट दे दिया है। मगर संदीप साहू की लिप्तता में संशय नहीं है। देखना ये है कि मुख्यालय कमिश्नर कब तक प्रकरण को EOW को सौंपते हैं ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *