छत्तीसगढ़,स्कूल के लिए निकली छात्रा का अपहरण,तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़,स्कूल के लिए निकली छात्रा का अपहरण,तलाश में जुटी पुलिस ,

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक नाबालिग छात्रा का अपहरण खबर सामने आ रही है। 13 वर्षीय छात्रा सुबह अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी।जानकारी के मुताबिक ये घटना सोमवार की सुबह की है। छात्रा अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसका किडनैप कर लिया। बताया जा रहा है,आरोपी युवक जगदलपुर रहने वाला है, मामले में फरसगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है,लेकिन अभी तक के छात्रा और आरोपी युवक का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *