रायपुर,राजधानी पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान,राजधानी पुलिस के चौकसी के बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद,
रायपुर,राजधानी में बढ़ते अपराधों को लेकर राजधानी पुलिस पे लगातार सवाल उठ रहें हैं, जिसे देखते हुए रायपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने,अपने थानों के थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस बलों के साथ थाना क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग कर भीड़-भाड़ वाले स्थान,सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों,गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों,संदिग्ध व्यक्तियों,असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की,धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने,शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने,सार्वजनिक मैदान,पार्क, चौक,चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की लगातार चेकिंग की जा रहीं है। चेकिंग के दौरान जो भी संदिग्ध पाए जा रहे है उन पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैl
गौरतलब है कि रायपुर पुलिस के चौकसी के बाद भी राजधानी में अपराधों में कमी नही आ रही है,
राजधानी में चाकू बाजी की घटना का एक चलन सा हो गया है,आये दिन चाकूबाजी की घटना देखने सुनने को मिल रही है,कहीं न कहीं चाकूबाजी की घटना बढ़ने का एक मात्र कारण हैं ऑनलाइन शॉपिंग क्योंकि आन लाइन शॉपिंग करके आप आसानी से 100 से 200 रुपए में आप चाकू आसानी से मंगा सकतें हैं।

