राजनांदगांव बीजेपी सांसद संतोष पाण्डेय के चचेरे भाई विजय पांडेय कांग्रेस में शामिल,जिसे लेकर सांसद सन्तोष पांडेय का बयान आया सामने

राजनांदगांव बीजेपी सांसद संतोष पाण्डेय के चचेरे भाई विजय पांडेय कांग्रेस में शामिल,जिसे लेकर सांसद सन्तोष पांडेय का बयान आया सामने,

छत्तीसगढ़,राजनांदगांव के बीजेपी सांसद के चचेरे भाई,विजय पांडेय के कांग्रेस शामिल होने के बाद सांसद संतोष पाण्डेय पर कांग्रेस नेताओं ने निशाना साधा है,कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।जिसे लेकर इधर सांसद संतोष पाण्डेय का बयान सामने आया है बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि जिसे कांग्रेस मेरा भाई बताकर वाहवाही बटोरने में लगी है। जबकि मेरे भाई का नाम सत्यनारायण पांडेय,संदीप पाण्डेय और संजय पांडेय है जो अपने अपने कार्य में व्यस्त हैं। संतोष पाण्डेय ने कहा कि जब से कवर्धा में झण्डा प्रकरण हुआ है और जिस प्रकार से उसमें अकबर का और अकबर के आदमियों का रोल रहा है और जिस प्रकार से रोहिंग्या और उनके लोगों ने ये फसाद किया है तब से वह भयभीत नजर आते हैं। यह भयाक्रांत है,एक बार तो कवर्धा में छः सात सौ गाड़ी लेकर आ आए ऐसा भयभीत व्यक्ति ही कर सकता है। उन्हें डर है कि आगे वह विधायक बनेंगे की नहीं ये सब धरे के धरे रह जाएंगे और इस समय कवर्धा में ये चलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि 1983 से मैं यहां काम कर रहा हूं ठंड में गर्मी में बरसात में सब तरह के थपेड़ो को झेल कर यहां पहुंचा हूं तो एसे छोटे मोटे से ना मुझे कोई फर्क पड़ेगा और ना ही विशालकाय वटवृक्ष समान भारतीय जनता पार्टी को कोई प्रभाव पड़ेगा।
एकबात तो तय है कि सांसद संतोष पांडेय ने अपने चचेरे भाई को लेकर जो भी कहा है कि कोई फर्क नही पड़ेगा आप को बतादें सांसद के चचेरे भाई भी बीजेपी के व्यापार प्रकोष्ठ के राजनांदगांव के जिला संयोजक थे,जो कांग्रेस में शामिल हुए हैं, निश्चित रूप से कांग्रेस को कहीं न कहीं कुछ फायदा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *