दंतेवाड़ा से असीम पाल
की रिपोर्ट
जिला चिकित्सालय में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का किया गया
आयोजन
दंतेवाड़ा,18 सितंबर 2022। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार के निर्देशन में स्वास्थ विभाग एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा दंतेवाड़ा के द्वारा संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर संभाग डॉ. डी राजन की उपस्थिति में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन जिला चिकित्सालय में किया गया तथा सामाजिक संगठन के सहयोग से गीदम में भी ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।ब्लड डोनेशन कैंप में लगभग 70 से अधिक ब्लड यूनिट का संग्रहण किया गया ।राज्य स्तर से प्राप्त दिशा -निर्देशानुसार रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा दंतेवाड़ा एवं स्वास्थ विभाग के द्वारा संयुक्त रुप से जिला चिकित्सालय में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया था जिसमें जिले के जनसामान्य ने अपना रक्तदान कियाl मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा दंतेवाड़ा डॉ. आर एल गंगेश ने बताया कि आगामी दिनों में भी इस तरह की ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा तथा आपातकालीन स्थिति में जन सामान्य को ब्लड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ।उक्त कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय में नोडल अधिकारी ब्लड बैंक डॉक्टर देश दीपक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस मंडल, सहित ब्लड बैंक के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

