दंतेवाड़ा. से असीम पाल
की रिपोर्ट
दवा बिना नुकसान की थीम पर विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का आयोजन
दंतेवाड़ा,18 सितंबर 2022।जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी के निर्देश पर जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का आयोजन किया गया। उक्त दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में जन सामान्य के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यकम में जिला स्वास्थ अधिकारी डॉक्टर एस मंडल ने कहा कि मरीज दवाई लेने से पहले उसके बारे में जाने , दवाई के बारे में जांचे। इसके साथ ही दवाई लेने के लिए अपने स्वास्थ कर्मी से बात करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस वर्ष की थीम दवा बिना नुकसान के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकम में आर एम ओ डॉक्टर देस दीपक ,जिला कार्यकम प्रबंधक संदीप ताम्रकार , जिला मीडिया अधिकारी श्री अंकित सिंह, डब्लू एच ओ जिला सलाहकार कुमार गौरव, यूनिसेफ जिला सलाहकार डॉक्टर पायल मिश्रा एवम जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट एवम कर्मचारी उपस्थित थे।

