रायपुर,भारत जोड़ो यात्रा से वापस लौटे मुख्यमंत्री भूपेश,PM मोदी को दी सलाह, BJP सेवा पखवाड़ा दिवस मना रही,बघेल बोले-महंगाई कम कर दें,अपने आप सेवा हो जाएगी…
शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर लौटे। उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में भाजपा को घेरा। भाजपा नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है। उन्होंने कहा- सेवा करें अच्छी बात है। मगर देश में पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस,खाद्य तेल के दाम कम कर दें,देश के लोगों की अपने आप सेवा हो जाएगी।
उन्होंने जनजातियों के केंद्रीय सूची के मामले में कहा- 15 साल मौका मिला भाजपा को, डॉ.रमन सिंह ने इसे राजनीतिक लाभ के तौर पर लिया। आदिवासी को वोट बैंक समझते रहे हैं। हमने प्रयास किया,हमें सफलता मिली। इसमें भाजपा के लोग श्रेय कैसे ले सकते हैं। हमने पीएम काे धन्यवाद दिया।
13 किलोमीटर पैदल चले CM
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर वापस लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि यात्रा के पहले चरण में भी शामिल हुआ था,आज एक बार फिर से यात्रा में शामिल हुआ। करीब 13 किलोमीटर की पैदल पदयात्रा की। यात्रा को आम जनता का समर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी के साथ लोग जुड़ रहे हैं। भारत में चीतों की वापसी पर कहा कि चीतों की वापसी अच्छी बात है,भारत के लोगों को अब देश में चीता देखने को मिलेगा।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन,17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा,
दरअसल,देश के साथ ही प्रदेश में भाजपा PM मोदी का जन्मदिन मनाएगी। इसे प्रदेश में सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाने का कार्यक्रम तय किया गया है। सियासी दल के इस कार्यक्रम में भाजपा अलग-अलग वर्ग को साधने का प्रयास करेगी। सफाई, किसानों से मुलाकात,दिव्यांगों को कृत्रिम अंग,बांटने,और खादी खरीदने जैसे कार्यक्रम तय किए गए हैं।

