छत्तीसगढ़,एमआईसी मेंबर को ब्लैकमेल करने के मामले में बिजली कर्मी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़,एमआईसी मेंबर को ब्लैकमेल करने के मामले में बिजली कर्मी गिरफ्तार,

दुर्ग,नगर निगम भिलाई के एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू को ब्लैकमेल करके 5 लाख रुपए की मांग करने वाले वाला बिजलीकर्मी नागेश्वर राव को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है।
आप को बतादें केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। दुर्ग पुलिस लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी,लेकिन बिजली कर्मी अपना लोकेशन बार बार बदल रहा था,आखिर कार पुलिस को दो दिन पहले उसका लोकेशन ओडिशा में मिला। इसके बाद दुर्ग पुलिस की टीम ने घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ लिया।

पूरा मामला:-भिलाई नगर पुलिस ने 30 अगस्त को सेक्टर 7 के पार्षद लक्ष्मीपति राजू की शिकायत पर बिजली क्रर्मी, आरोपी बी नागेश्वर राव के खिलाफ दारा 384,386 और 506 के तहत केस दर्ज किया था। पार्षद ने बताया कि घटना 27 अगस्त को शाम 5 बजे सेक्टर 7 स्थित तालाब के पास की है।

आरोपी उसके पास आया और बोलने लगा कि तुमने सेक्टर 7 तालाब का सौंदर्यीकरण कराया है। इसमें तुमने खूब पैसा कमाया है। उस कमाई में पांच लाख रुपए मेरा हिस्सा दे दो। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने अपने पास रखा चाकू निकाला और मारने की कोशिश की। जिसकी शिकायत पार्षद ने पुलिस से की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *