जिले में 24 घंटे में 3 दुष्कर्म के मामले आए,अपनी ही 3 चचेरी बहनों का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
फाइल फोटो:-
मध्यप्रदेश के मुरैना में छात्राओं का अपहरण कर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, वहीं इस मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं जबकि 2 आरोपी अभी भी फरार हैं। आरोपियों ने अपनी ही 3 चचेरी बहनों का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में होटल संचालक और मैनेजर भी फरार हैं।
इसके पहले आज मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना इलाके की सैयद नहर के पास एक निजी होटल में दो युवकों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, महिला ने अपने घर जाकर परिजनों को पूरा वाक्या सुनाया की उसको नशीला पदार्थ पिलाकर रास्ते से दो लोग उठाकर होटल में ले गए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है,
आप को बतादें जिले में 24 घंटे के अंदर तीन दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं जिनमें सिविल लाइन थाना इलाके के दो मामले हैं,दोनों ही मामलों में पुलिस की गिरफ्त से आरोपी अभी तक फरार हैं।
वहीं पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी,लेकिन पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पा रही है,साथ ही साथ पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि होटल के मालिक पर भी मामला दर्ज किया जाएगा इस तरीके की महिला और बच्चियों को होटलों में लाकर लोग गलत काम कर रहे हैं इसकी सूचना होटल संचालक पुलिस को क्यों नहीं देते,जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों के साथ-साथ होटल मालिक भी अभी फरार बताया जा रहा है। मामले को लेकर चर्चा है कि
पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने का दावा कर रही है,वहीं प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान दुष्कर्म के मामलों में गंभीर दिखाई दे रहे हैं,ठीक दूसरी तरफ मुरैना पुलिस अधीक्षक बिल्कुल भी गंभीर नहीं है इसलिए अभी तक जिले में अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं आरोपियों की गिरफ्तारी सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा अभी तक नहीं की है,जिसे देखते हुए लोगों में नाराजगी है।

