स्पा सेंटर की नाबालिग रिसेप्शनिस्ट से रोजाना दर्जनों लोग करते थे रेप,पुलिस में मामला दर्ज,
फाइलफ़ोटो:-
गुड़गांव,साइबर सिटी के एक स्पॉ में स्पा के नाम पर नॉकरी का झांसा देकर लड़की से गलत काम कराने का मामला सामने आया है, स्पा में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी की आड़ में 14 साल की किशोरी को देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर रोजाना 10-15 लोगों के समक्ष परोसा जाता। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना ईस्ट ने केस दर्ज कर लिया गया है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दिल्ली मूल की किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि अगस्त माह में एक युवती ने उसे गुड़गांव के सोहना रोड स्थित एक मॉल में बने स्पा सेंटर में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी दिलवाई। नौकरी के पहले ही दिन स्पा सेंटर में मसाज के लिए आए एक युवक के साथ उसे जबरन अंदर कमरे में जाने के लिए बोला गया। जब उसने मना किया तो आरोपियों ने कहा कि यह काम तो उसे करना ही पड़ेगा। जब किशोरी कमरे में गई और कुछ देर बाद बाहर आकर बोली कि वह कल से काम पर नहीं आएगी। इस पर स्पा सेंटर में मौजूद युवक ने उसे उसका अश्लील वीडियो दिखाया और नहीं आने पर वायरल करने की धमकी दी। वह डर के चलते स्पा सेटर में पांच से छह दिन तक और आई। इस दौरान उसके साथ गैंगरेप किया गया और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। किशोरी का आरोप है कि इस दौरान प्रति दिन 10-15 लोग उसका रेप करते थे। इस बीच किशोरी के परिजन उसे लेने पहुंंचे तो किशोरी ने अपने परिजनों से सारी बात बताई,पुलिस ने किशोरी के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

