230 वाहिनी केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल की स्थापना 15 सितम्बर 2014 को ग्रुप केन्द्र पल्लीपुरम में हुई थी। वाहिनी बेसिक प्रशिक्षण

दंतेवाड़ा से असीम पाल
की रिपोर्ट

230 वाहिनी केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल की स्थापना 15 सितम्बर 2014 को ग्रुप केन्द्र पल्लीपुरम में हुई थी। वाहिनी बेसिक प्रशिक्षण

दिनांक 23/11/2015 को जिला दंतेवाड़ा एवं सुकमा में नकस्ल गतिविधियों पर अकुंश लगाने हेतु तैनात की गई थी। इस वाहिनी को प्रथम कमांडेण्ट के रूप में श्री जय कृष्णन्न एवं उनके पश्चात श्री डब्ल्यु. आर. जोसवा और वर्तमान मे श्री दिनेश सिंह चंदेल जैसे साहसी एवं अनुभवी सेनानायकों का कुशल नेतृत्व प्राप्त हुआ हैं। कर्तव्य की इस बेली पर जहा एक ओर 230 वाहिनी ने हर क्षेत्र में अनगिनत सफलताए प्राप्त की है वही दुसरी ओर 06 शहादते भी दी है। आज 230 वी वाहिनी अपना 9 वा स्थापना दिवस बडे़ पारम्परिक ढ़ग, जोश एवं उत्साह के साथ मना रही है एवं अपने आर्दश वाक्य ’श्रेष्ट एवं सुरक्षित बस्तर’ को चरित्रार्थ करने में निरन्तर योगदान दे रही है। कमंाडेण्ट श्री दिनेश सिंह चंदेल ने शहीद स्मारक स्थल पर परम्परागत तरीके से शहीदों को श्रंदाजंली देकर एवं वाहिनी क्र्वाटर गार्ड में केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल का नया झंडा फहराकर दिन का शुभारंभ किया। इस अवसार पर कमांडेण्ट श्री चंदेल ने बताया कि दिनांक 16/09/2022 को वाहिनी द्वारा नेरली घाटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। साथ ही वाहिनी के जिम्मेदारी के इलाकों के गाॅव जैसे-छिंदगुफा, चिंगवरम, दुधिरास, भुसरारस आदि के आसपास ग्रामीणों का स्वास्थय परिक्षण एवं दवाई वितरण सी.आर.पी.एफ ड्राॅक्टरों द्वारा करवाया जायेगा। 230 वी वाहिनी अपना स्थापना सप्ताह में आज क्रिकेट टुरनामेंट का सेमीफाईनल करवाया गया। जिसमें नेरली घाटी टीम एवं कुन्देली मार्ग टीम के बिच तथा चिंगवरम समवाय टीम एवं दुधीरास टीम के मध्य सेमीफाईनल मैचो का आयोजन करवाया जा रहा है, फाईनल मैच 17 सितम्बर 2022 को खेला जायेगा। इसके अलावा विभिन्न समवाय के मध्य वाद-विवाद प्रतियोगिता, रस्साकस्सी, श्रेष्ठ समवाय प्रतियोगिता का फाईनल भी दिनांक 17/09/2022 को करवाया जायेगा। दिनांक 18/09/2022 को सास्कृतिक कार्यक्रम, पुरूष्कार वितरण एवं सामुहिक रात्रिभोज के साथ स्थापना दिवस सप्ताह का समापन किया जायेगा।

दंतेवाड़ा .भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *