भांसी थाना पुलिस ने किया हत्या के आरोपी को गिरफ्तार जादू टोना की शन्का पर हत्या धारदार चाकू से गला रेत कर किया हत्या

दंतेवाड़ा से असीम पाल
की रिपोर्ट

भांसी थाना पुलिस ने किया हत्या के आरोपी को गिरफ्तार जादू टोना की शन्का पर हत्या धारदार चाकू से गला रेत कर किया हत्या

आज दिनांक 14/9 22 को सुक्को भास्कर पति नडगू भास्कर उम्र 50 वर्ष ग्राम मुण्डरापारा गमावडा जिला दंतेवाड़ा थाना उपस्थित आकर मोखिक रिपोर्ट दर्ज कराई की कमलू भास्कर पिता कोइया भास्कर उम्र 22 वर्ष ग्राम मुण्डरापारा गमावडा निवासी हैं जादू टोना करने की शंका पर मेरे पति नडगू भास्कर पिता धुरवा राम भास्कर को धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दिया और सिर से धड से अलग कर दिया जिस पर थाना भांसी मे अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा सिध्दार्थ तिवारी के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर .के. बर्मन पुलिस अनुविभागीय अधिकारी करण उके के मार्ग दर्शन पर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिस पर थाना भांसी से टीम गठित कर मुखबिर की बताये स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी को
24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लेकर कडाई से पूछताछ करने दौरान कमलू भास्कर पिता कोया भास्कर उम्र
23 वर्ष ग्राम मुण्डरापारा गमावडा के निवासी ने जादू टोना करने की शंका पर धारदार चाकू से गला काट कर हत्या करना स्वीकार कर लिया घटना में प्रयुक्त लोहे की चाकू को बरामद करवाया बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करके न्यायालय रिमांड पर न्यायालय दंतेवाड़ा भेजा गया है
आरोपी की गिरफ्तारी मे थाना भांसी प्रभारी निरीक्षक जयसिंह खुंटे एस आई प्रवीण चौहान. उपनिरीक्षक अर्जन मण्डावी. विनोद मण्डावी. दुर्जन मण्डावी. ललित वर्मा. हरेन्द्र पुजारी. देवचंद कश्यप. राजेश .विदृया

चलक.की महत्वपूर्ण भूमिका रही

दंतेवाड़ा जिले से असीम पाल
की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *