दंतेवाड़ा जिले के नेरली कैम्प 230 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अपने स्थापना के 9 वाँ वर्ष पुरे होने पर सप्ताह के रूप में क्रिकेट प्रतियोगिता रस्साकस्सी एवं अनेकता में एकता दिखाते हुए सास्कृतिक कार्य क्रम किये जाएंगे

दंतेवाड़ा से असीम पाल
की रिपोर्ट

दंतेवाड़ा जिले के नेरली कैम्प 230 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अपने स्थापना के 9 वाँ वर्ष पुरे होने पर सप्ताह के रूप में क्रिकेट प्रतियोगिता रस्साकस्सी एवं अनेकता में एकता दिखाते हुए सास्कृतिक कार्य क्रम किये जाएंगे

230 केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल अपने स्थापना के 9 वंे वर्ष को पुरे पारम्परिक ढ़ग से स्थापना सप्ताह के रूप में मनाकर hi आयोजित कर रही है। 9 वें स्थापना सप्ताह में फोर्स की पारम्परिक कवायदों के अतिरिक्त शहीदों को सम्मान, सामान्य जन मानस के लिए रक्तदान एवं मेडिकल कैम्प, अपने कार्मिको के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता सर्वश्रेष्ठ समवाय प्रतियोगिता, अन्तर समवाय क्रिकेट प्रतियोगिता, रस्साकसी एवं अनेकता में एकता दिखाते हुऐ सास्कृतिक कार्यक्रम किये जायेगे। इस 9 वें स्थापना सप्ताह के दौरान शहीद स्मारक पर परम्परागत रूप से स्थापित कवायदों के अनुरूप श्रृद्वांजली देकर की गई। उसके बाद आज मुख्यालय परिसर में मुख्यालय 230 बटा0 टिम वर्सेज छिंदगुफा टिम के मध्य क्रिकेट मैच की शुरूआत हुई तथा छिंदगुफा ने यह मैच 7 विकेट से जीता। मैच की शुरूआत कमांडेण्ट श्री दिनेश सिंह चंदेल द्वारा बल्ले से क्रिकेट बाॅल को बाउन्ड्री का रास्ता दिखाकर की गई। इसी क्रम में कमांडेण्ट श्री दिनेश सिंह चन्देल ने बताया कि खेल को सदैव खेल की भावना से खेलना चाहिए और उन्होने बताया की फोर्सेज में खेलांे का महत्व सर्वोपरी रहा है। खेलो द्वारा समयबद्वता, धैर्य, अनुशासन, समुह मे कार्य करना व लगन जैसे मुल्य विकसित होते है। यह हमे और अधिक सक्रिय एवं स्वस्थ रहने मे मददगार होते है। वाहिनी कमांडेण्ट ने आगे बताया कि वाहिनी की तैनाती वर्ष 2015 में छतिसगढ़ के दंतेवाडा एवं सुकमा जिले में की गई थी वाहिनी को जिम्मेदारी के क्षेत्र में नक्सल गतिविधी की रोकथाम, शासन की विकास कार्याे को जन जन तक पुहॅचाने का सहयोग, सडक निर्माण कार्य सुरक्षा, परिचालनिक कार्याे को पुरी जिम्मेदारी के साथ सफलतापुर्वक निभाया। नागरिक समन्वय कार्यक्रमों द्वारा दुर्गम स्थानों पर बिजली पहुॅचाना, बस स्टेडों का निर्माण, विभिन्न खेल प्रतियोगिताए सास्कृतिक प्रोग्रामों का भी नियमित आयोजन करवाये एवं लोगों के मन एवं मस्तिष्क को जीतने में केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल की एक अमिट छाप छोड़ी है।

दंतेवाड़ा .भांसी से
असीम पाल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *