क्राइम न्यूज़:-रायपुर,राजधानी में दिनदहाड़े मर्डर,भड़का स्थानीयों का गुस्सा,राष्ट्रीय मार्ग में चक्काजाम,
पूरा मामला आज सुबह की है.जहां एक दो लोगों ने मिलकर एक युवक को मार डाला.जानकारी के अनुसार इस वारदात में एक नाबालिग आरोपी भी शामिल है.नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
वहीं दिनदहाड़े हत्या से लोगों में आक्रोश का माहौल है.हत्या के बाद बस्तीवासियों में गुस्सा है. राष्ट्रीय मार्ग में चक्काजाम कर दिया है.बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ व्यापारी भी प्रदर्शन में शामिल हैं।
पुलिस ने कहा कि इस मामले में एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया है.इसके साथ ही दूसरे फरार आऱोपी की तलाश की जा रही है.जल्द ही दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा. फिलहाल किन कारणों से हत्या की गई है,जिसे लेकर पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

