बड़ी-खबर:-रायपुर,राजधानी में लूट और हत्या की वारदात से हड़कंप,
रायपुर,राजधानी रायपुर में पुलिस की मुस्तेदी के बाद भी लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं।
अपराधियों के हौसलें कम होने का नाम नही ले रहें हैं आए दिन चाकूबाजी की घटना सामने आ रही हैं। वहीं एक बार फिर राजधानी की एक्सप्रेस-वे खून से सनी। बदमाशों ने चाकू मारकर मोबाइल की लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया था, जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने 5 संदेहियों को हिरासत में लिया है। एक्सप्रेस-वे पर सीसीटीवी नहीं होने से पुलिस को बड़ा चेलेंज झेलना पड़ रहा था। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है।
आप को बतादें कुछ दिन पहले खम्हारडीह थाना इलाके के शंकर नगर स्थित एक्सप्रेस-वे में हत्या और लूट की वारदात हुई थी। एक्सप्रेस-वे सड़क अपराधियों के लिए आसान टारगेट बन गया है। रात में ना तो स्ट्रीट लाइट,ना ही सीसीटीवी और ना ही पुलिस की नाईट गश्त है। इस कारण अपराधी राजधानी में बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

