रायपुर,नए जिलो में IAS, आईपीएस की नियुक्ति,जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी, देखें आदेश कॉपी…
रायपुर. नवगठित जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में पदस्थ आईएस को उन्हीं जिलों का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में आईएस जगदीश सोनकर को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, 2014 बैच के आईएस एस जयवर्धन को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी औऱ आईएस डी. राहुल वेंकट को सांरगढ़-बिलाईगढ़ का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
वहीँ सांरगढ़-बिलाईगढ़ का पुलिस अधीक्षक का प्रभार राजेश कुकरेजा को दिया गया है,अंकिता शर्मा को पुलिस अधीक्षक खैरागढ़,छुईखदान गंडई की जिम्मेदारी दी गई है,येदुवेल्ली अछ्य कुमार को पुलिस अधीक्षक
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का प्रभार सौपा गया है।


