नकुल नायक ने प्रदेशवासियों को नुआखाई पर्व की दी बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर :- नकुल नायक ने प्रदेशवासियों और विशेष रूप से उत्कल समाज के लोगों को नुआखाई पर्व की बधाई वा शुभकामनाएं दी हैं। नकुल नायक ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ऋषि पंचमी को नुआखाई त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार नई फसल के आगमन, धरती एवं भगवान के वंदन और किसान भाईयों के बंधुत्व और एकत्व का प्रतीक है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को गांव की समृद्धि, खुशहाली और सामाजिक संबंधों को मधुर करने वाले इस त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

