बैतूल वन मंडल परिक्षेत्र के अंतर्गत एक तेंदुआ दो पेड़ों के बीच फंस गया। सूचना मिलते ही वन अमला मुस्तैद हुआ और तेंदुए का सुरक्षित निकाला गया।
वन चौकी मोवाड़ स्टाफ द्वारा गश्ती करते हुये बीट के कक्ष क्रमांक – 499 में एक तेन्दुआ दो वृक्षों के बीच में फंसा हुआ दिखा था जिसकी सूचना कर्मचारियों द्वारा अधिकारियों को दी गयी थी।
सूचना के आधार पर वनमंडलाधिकारी द्वारा सतपुड़ा टाईगर रिजर्व होशंगाबाद की रेस्कूय टीम को तत्काल सूचना दी गई। रेस्कूय टीम द्वारा बीट में पहुंचकर तेंदुए को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है नर तेन्दुआ की उम्र लगभग एक से डेढ़ वर्ष है जिसे अब वन विहार भोपाल ले जाया गया है

