श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर ठक्कर बापा वार्ड क्र.17 के शिव शक्ति सेवा समिति को क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय द्वारा वाद्य यंत्र किया गया भेंट

श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर ठक्कर बापा वार्ड क्र.17 के शिव शक्ति सेवा समिति को क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय द्वारा वाद्य यंत्र किया गया भेंट

धार्मिक आयोजनों हेतु लगातार पश्चिम विधानसभा में वाद्य यंत्र किये जा रहे हैं भेंट – विधायक विकास उपाध्याय

रायपुर (छत्तीसगढ़)। संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार पश्चिम विधानसभा के अन्तर्गत मन्दिरों, समूहों, समितियों की मांगों के अनुरूप साउण्ड सिस्टम एवं वाद्य यंत्र दिये जा रहे हैं। इसी क्रम में ठक्कर बापा वार्ड क्र.17 अन्तर्गत पार्वती नगर, मुर्रा भट्ठी, गुढ़ियारी में संचालित शिव शक्ति सेवा समिति को वाद्य यंत्र भेंट किया गया। शिव शक्ति सेवा समिति के सदस्यों द्वारा विधायक महोदय के समक्ष वाद्य यंत्र की मांग रखी गई थी, अतएव विधायक विकास उपाध्याय ने संस्था को वाद्य यंत्र भेंट करने हेतु कार्यालयीन प्रतिनिधियों को आदेशित किया। जिस पर विधायक विकास उपाध्याय की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों द्वारा वाद्य यंत्र भेंट किया गया। चाहे गणेश पूजा हो, दुर्गा पूजा हो, शिवरात्रि, रामनवमी, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा, प्रकाश पर्व सहित सभी धार्मिक त्यौहारों में विकास उपाध्याय स्वयं हिस्सेदार बनते हैं एवं भक्ति भाव में लीन रहते हैं। इस दौरान शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष गुलाबा ठाकुर, कुन्दा चौधरी, पन्ना साहू, केशरी सिन्हा, समला जंघेल सहित विधायक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रति,
श्रीमान संपादक महोदय,
दैनिक ……………..
रायपुर (छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *