रायपुर,राजधानी,वर्दी की आड़ में राजधानी पुलिस द्वारा होटल कारोबारी से मोबाइल लूट और उगाही का मामला,SSP ने किया सस्पेंड,

रायपुर,राजधानी,वर्दी की आड़ में
राजधानी पुलिस द्वारा होटल कारोबारी से मोबाइल लूट और उगाही का मामला,SSP ने किया सस्पेंड,

आरक्षक ने की मारपीट,झूठे केस में फंसाने की दी धमकी,SSP ने किया निलंबित…

रायपुर. राजधानी में पुलिस द्वारा होटल कारोबारी से मोबाइल लूट और उगाही का मामला सामने आया है.
इस वारदात को नशे में धुत होकर एक आरक्षक ने अंजाम दिया है. हालांकि घटना के बाद रायपुर SSP के संज्ञान में आते ही तत्काल प्रभाव से आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

आप को बता दें कि,मंगलवार देर रात आमानाका इलाके में स्थित डॉलफिन विला नामक फार्म हाउस में भाजपा नेता नरेश नामदेव के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी,इसी दौरान वहां आरक्षक प्रशांत शुक्ला ने पहुंच हुल्लड़बाजी चालू कर दिया नशे में धुत प्रशांत शुक्ला को होटल कारोबारी पुलकित मित्तल ने समझाने का प्रयास किया शांति व्यवस्था बिगाड़ने से रोका और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगा तो आरक्षक प्रशांत शुक्ला ने अपने सहयोगी भाजपा नेताओं के साथ पहले तो कारोबारी मित्तल से गाली-गलौच करते हुए मारपीट की फिर वीडियो सबूत के तौर पर कहीं पेश ना हो,इसलिए कारोबारी से मोबाइल झपट कर फेंक दिया।

इस मामले में कारोबारी मित्तल का कहना है कि,आरक्षक प्रशांत शुक्ला पिछले कई महीनों से उसे परेशान कर उगाही कर रहा है. बार-बार होटल व फार्म हाउस में मुफ्त में कमरे और खाना देने को कहता था,नहीं देने पर वरिष्ठ अधिकारियों से कहकर जबरिया झूठी कार्रवाई करवाने की धमकी देता था,प्रशांत शुक्ला ने होटल कारोबारी मित्तल से समय-समय पर पैसों की भी उगाही की है।आरक्षक प्रशांत शुक्ला पूर्व में कबीर नगर थाना में पदस्थ था. हालांकि आरक्षक की शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *