थानाप्रभारी पर एएसआई ने मारपीट गाली गलौच का लगाया आरोप,

थानाप्रभारी पर एएसआई ने मारपीट गाली गलौच का लगाया आरोप,

जांजगीर,कोतवाली थाना प्रभारी उमेश साहू और एएसआई पर आरक्षक ने थाने में मारपीट और गाली गलौज का लगाया आरोप, अजाक थाने में थाना प्रभारी और एएसआई कमलेश मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज,गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के रिश्तेदार होने का धौंस दिखाकर,थाना प्रभारी उमेश साहू द्वारा प्रताड़ित करते रहने का भी आरोप जांजगीर-चांपा जिले के कोतवाली थाने में पदस्थ थाना प्रभारी उमेश साहू और एएसआई कमलेश मिश्रा पर,पुलिस लाइन जांजगीर में पदस्थ आरक्षक मनोज सारथी ने,जातिगत गाली देने और थाना के अंदर ले जाकर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है, पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक मनोज सारथी का कहना है कि , 28 तारीख को जांजगीर के पुलिस लाइन में पुरानी गाड़ीयों का नीलामी हुआ था, जिसकी 10 हजार की अमानत राशि लेने के लिए वह सिविल ड्रेस में थाना परिसर गया था, इसी दौरान थाने में ज्यादा भीड़भाड़ देखकर थाना प्रभारी उमेश साहू ने गाली गलौज किया, आरक्षक द्वारा थाना प्रभारी को बताया गया कि वह पुलिसकर्मी है और पुलिस लाइन में पदस्थ है, बावजूद इसके थाना प्रभारी ने गाली गलौज किया, मनोज द्वारा विरोध करने पर उसे थाने के अंदर बुला कर जातिगत गाली गलौज और मारपीट किया गया है, आरक्षक के शिकायत पर डाक्टरी मुलाहिजा के लिए ले जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां पर डॉक्टरों ने जांच कर मारपीट और गले में सूजन होने की पुष्टि की है, जिसके बाद आरक्षक मनोज की शिकायत पर थाना प्रभारी उमेश साहू व एएसआई कमलेश मिश्रा के खिलाफ, अजाक थाने में शिकायत दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना की जा रही है, आरक्षक का कहना है कि कोतवाली थाना प्रभारी उमेश साहू गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के रिश्तेदार होने का धौंस दिखा कर प्रताड़ित करते रहते हैं, फिलहाल आरक्षक मनोज सारथी की शिकायत पर अजाक थाने के उप पुलिस अधीक्षक, सविता दास ने शिकायत दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना की जा रही है, मुलमुला थाने में पदस्थापना के दौरान भी थाना प्रभारी उमेश साहू पर, दो आरक्षकों ने मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाया था, जिसकी जांच पुलिस के अधिकारी कर रहे हैं, आरक्षक मनोज सारथी ने भी गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग किया है, और न्याय नहीं मिलने की स्थिति में न्यायालय के दरवाजा खटखटाने की चेतावनी भी दी गई है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *