सिवनी के ‘पेंच टाइगर रिजर्व’ एक बार फिर ब्लैक पेंथर है। पेंच टाइगर रिजर्व में ब्लैक पैंथर को देखने के लिए हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। पेंच टाइगर रिजर्व का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक काला तेंदुआ यानि ब्लैक लेपर्ड ‘बघीरा’ सैलानियों को नजर आया। खबासा बफर जोन में पर्यटकों को ‘बघीरा’ का दीदार हुआ। पर्यटकों ने ब्लैक पैंथर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो रहा है।
ब्लैक पैंथर इस बार अपने साथी के साथ खवासा बफर इलाके में नजर आया। बता दें कि पेंच टाइगर रिजर्व के कोर एरिया के गेट भले ही बारिश के चलते बंद कर दिए गए है। लेकिन बफर इलाके में सफारी जारी है और सैलानी काले तेंदुए यानी बागीरा को देखने के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं।

