झलप विद्युत केन्द्र का एक और कारनामा बावनकेरा गॉव में कभी भी गिर सकता है बिजली का खम्भा,
महासमुंद,के झलप, विद्युत वितरण केंद्र अपने कारनामो को लेकर अक्सर मीडिया की सुर्खियों बटोरता है, इसी कड़ी झलप विद्युत वितरण केंद्र का एक और कारनामा सामने आया है स्थानीय निवासियों का कहना है बावनकेरा गॉव में लगा बिजली का एक खम्भा किसी बड़े हादसे को खुलेआम न्यौता दे रहा है। यह खम्भा जमीन के नजदीक बिलकुल खोखला हो चुका है। बार-बार बिजली विभाग को सूचित करने के बावजूद इसे दुरुस्त नहीं किया गया। बरसात का मौसम हैं कभी भी यह खम्भा गिर सकता है।
विगत पांच दिनों से बावनकेरा गॉव मे बिजली का खम्बा जोकि बस्ती आने जाने के रोड मे झुका तिरछा खड़ा किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम देने खड़ा है जिसकी जानकारी समस्त झलप विद्युत वितरण केंद्र के आलाकमान को होने के उपरांत भी किसी तरहा की उचित कार्यवाही नहीं की जा रही है उक्त रास्ते से दिन रात गॉव वालो वा राहगीरों का आना जाना लगा रहता है दूसरा कोई रास्ता नहीं है झलप विद्युत वितरण केंद्र के कर्मचारी अधिकारियो की लापरवाही के वजहें से मज़बूरी वस अपनी जान जोखिम मे डाल आने जाने को मजबूर है
जबकि झलप विद्युत वितरण केंद्र के कर्मचारी खुद आना जाना कर रहे है

