मोवा खबर का असर :- निगम क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ की गई सीलिंग की कार्यवाही

मोवा खबर का असर :- निगम क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ की गई सीलिंग की कार्यवाही

मोवा मे लगातार अवैध निर्माण की शिकायत से परेशान निगम ने आज पुरे दल बल के साथ निगम क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ सीलिंग की कार्यवाही की सूत्रों की माने तो निगम के कुछ कर्मचारीयों के मिलीभगत से हो रहा था अवैध निर्माण

मामला पंडरी मोवा थाने के बगल का है जहाँ नगर निगम का जोन कार्यालय है मोवा थाना चौक पर ही 2 मंजिला अवैध व्यवसायिक काम्प्लेक्स का निर्माण हो गया बिना नक्शा पास हुए निर्माण कैसे हो गया आज भी राज है मजे की बात ये है कि जहाँ अवैध निर्माण हुआ है | उसी से 10 कदम की दूरी पर नगर निगम का जोन कार्यालय है जोन 9 नगर निगम कार्यवाही के नाम पर करती रही खानापूर्ति साथ ही होता रहा निरंतर अवैध निर्माण! सम्पूर्ण निर्माण दो दुकानों की ओपनिंग के बाद जागा निगम अवैध निर्माणों के खिलाफ की गई सीलिंग की कार्यवाही कार्यवाही के उपरांत भी यह राज बरकरार है की निगम के किस कर्मचारी के संरक्षण मे हुवा इतना बाद अवैध निर्माण!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *