धमतरी में तेंदुए का शिकार कर चारों पेर के पंजे ले गए शिकारी
धमतरी :- धमतरी वन मंडल अंर्तगत पड़ने वाले दुगली वनपरिक्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए का शिकार हुआ है। तेंदुए को मारकर शिकारी उसके चारों पेर के पंजो को ले गए हैं। मृत तेंदुए की उम्र लगभग तीन साल बताई जा रही है। अज्ञात आरोपितों पर वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

