सस्ती बिजली उपलब्ध कराने प्रयास कर रही राज्य सरकार सत्यनारायण शर्मा
एचटीपीपी गेस्ट हाउस में चर्चा के दौरान कमेटी के सभापति
सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि कंपनी का नया प्लांट लगाने से ही भविष्य में प्रदेश की बिजली जरूरतें पूरी हो सकेगी। उत्पादन कंपनी के पास नए प्लांट के लिए जरूरत के अनुसार जमीन, कोयला, पानी सहित अन्य सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध है। कृषि और घरेलू क्षेत्र में बिजली की खपत पहले से ज्यादा हुई है। सरकार लोगों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने प्रयास कर रही है।
बिजली कर्मचारियों की सुविधाओं पर ध्यान
कमेटी के सदस्यों ने कहा कि पावर कंपनी के कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखा जा रहा है। कॉलोनियों में आवश्यकतानुसार गार्डन व खेल मैदान का विस्तार किया जाएगा। सीएसआर के कार्यों से विकास की बात भी कही। सदस्यों ने कहा कि आगे खेल कोटा से भी कंपनी में भर्ती के दरवाजे खुलेंगे।

