सरकार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा का राजधानी रायपुर में हल्ला बोल,

सरकार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा का राजधानी रायपुर में हल्ला बोल,

रायपुर 24 अगस्त। बेरोजगारी को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन जारी है. पार्टी के तमाम दिग्गजों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे पहले सभा के दौरान नेताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. वहीं भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा आंदोलन के बाद राज्य में साल तक बीजेपी की सरकार रहेगी. इस दौरान भाजपा ने मंच से नारा दिया- ‘फिर एक बार भाजपा सरकार’.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है, ये मफियागढ़ बन गया है. बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन एक भी वादा सरकार ने पूरा नहीं किया है. सरकार ने लोगों को सिर्फ ठगा है. उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में कोई पूछेगा कि सबसे बड़ा लबरा कौन है तो ये एक ही नाम आएगा. 45 महीना बीत गया, युवाओं का 12 हजार करोड़ रुपये का कर्ज भूपेश सरकार लग रही है. नौकरी की पोल तो विधानसभा में खुल गई है. दस लाख नौकरियां देने की बात सरकार ने कही थी, लेकिन युवाओं को ठग दिया. उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल 2002 के युवा मोर्चा के आंदोलन के बाद 15 साल बीजेपी की सरकार रही. आज इस आंदोलन के बाद राज्य में तीस साल तक बीजेपी की सरकार रहेगी. इस दौरान भाजपा ने मंच से नारा दिया- ‘फिर एक बार भाजपा सरकार’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *