बस्तर की बेटी सना को डिजाइनिंग के क्षेत्र में मिला अंतरराष्ट्रीय अवार्ड
सिंगापुर में एशियास इन्वेंशन एक्सिलेंस अवार्ड से सम्मानित
डिजाइनिंग के क्षेत्र में बस्तर का नाम विश्व पटल पर रौशन
इस्लामिया कमेटी जगदलपुर के सदर हाजी अब्दुल हसीम की भतीजी और आईएफसी के सीईओ काजिम रजा खान की पुत्री सना खान को सिंगापुर में एशियास इन्वेंशन एक्सिलेंस अवार्ड प्राप्त हुआ है। उक्त अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड सना को डिजाइनिंग के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला है। सना द्वारा नवाचार से जो काम किया, उसकी विश्व स्तर पर बड़ी सराहना की गयी, जिसके परिणाम स्वरूप विश्व स्तर के सीएमओ संगठन द्वारा बेस्ट यंग इंट्रेपेनर्स की कैटेगरी में एशियास इन्वेंशन ए क्सिलेंस अवार्ड दिया गया। अपने कैटेगरी में पूरे ए शिया में सना ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
सिंगापुर में प्राप्त किया अवार्ड
सना को यह अवार्ड सिंगापुर के पैन स्पेसिफिक में प्राप्त हुआ है, अवार्ड प्राप्त करने के बाद चर्चा में सना ने बताया कि उनका मिशन दुनिया भर में युवाओं को डिजाइन इंजीनियरिंग के बारे में प्रोत्साहित करना है।

