अयान न्यूज मनीष पाल की कलम से
▪️थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा अवैध शराब ब्रिकी पर की गई कार्यवाह
▪️भारी मात्रा मे शराब के साथ ब्रिकी करते पकडा गया व्यक्ति।अपराध क्रमांक 188/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट
▪️ अवैध शराब अंग्रेजी गोआ मात्रा 40 पाव कीमती जुमला 4800 रू.।
नाम आरोपी – सुरेश रोहिदास पिता संतराम रोहिदास उम्र 27 वर्ष पता ग्राम ओखर थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर।
’’’’’’’’’
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया बिलासपुर श्रीमति पारूल माथुर के द्वारा जिले के सभी थाना/चैकी प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री रोहित झा एवं एसडीओपी महोदया (चकरभाठा) गरिमा द्विवेदी के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर लगाकर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 22.08.2022 को थाना पचपेड़ी को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुए की एक व्यक्ति ग्राम ओखर गिधपूरी रोड में पुराना खंडहर मकान के अंदर शराब छुपा कर रखा है सूचना पर थाना प्रभारी पचपेड़ी द्वारा टीम गठित कर उक्त स्थान पर पहुंच घेराबंदी का रेट की कारवाही किए कार्यवाही दौरान मौके पर खंडहर मकान के अंदर आरोपी सुरेश रोहिदास के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में 40 नग अंग्रेजी गोवा शराब 07 लीटर 200 ml कीमती 4800 रू. को जप्त किया जाकर आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पचपेड़ी मोहन भारद्वाज, एएसआई सहेत्तर कुर्रे, आरक्षक हरिशंकर चंद्रा प्रेम शंकर बंजारे छत्रपाल डेहरिया सद्दाम पाटले महिला आरक्षक चंदा यादव की अहम भूमिका रही।

