भूपेश बघेल जी को हम दिखायेंगे दिल्ली के स्कूल, अस्पताल – तेजेन्द्र तोड़ेकर ( प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग आप )

20 अगस्त,
भूपेश बघेल जी को हम दिखायेंगे दिल्ली के स्कूल, अस्पताल – तेजेन्द्र तोड़ेकर ( प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग आप )

भाजपा – काँग्रेस के सांठगांठ के कारण छत्तीसगढ़ में नहीं हो रही गिरफ्तारी

जिस प्रकार से दिल्ली के स्कूल, अस्पताल के बारे में भूपेश बघेल टिप्पणी कर रहे है ये दुर्भाग्यपूर्ण है यह पूरे देश के गरीबों का अपमान है, आज दिल्ली में पूरे देश के लोग सरकारी अस्पतालों में ईलाज कराने जाते है इसके अलावा आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों की उपलब्धियाँ पूरे देश को पता है कल ही न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार के मुख्य पेज में दिल्ली के शिक्षा नीति की तारीफ में रिपोर्ट जारी की गई थी, भूपेश बघेल जी पहले छत्तीसगढ़ में स्कूल व अस्पतालों की स्थिति सुधार ले, अगर उन्हें फिर भी लगता है कि दिल्ली के सरकारी स्कूल, अस्पताल में कुछ काम नही हुआ है तो हम उन्हें स्कूल, अस्पताल दिखाने तैयार है ।

Cbi की कार्यवाही पर कहा कि आज छत्तीसगढ़ में cbi, ed गिरफ्तारी इसी लिये नहीं कर रही है क्योंकि यहाँ भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दूसरे को बचाने में लगे है , चाहे नान का मामला हो जिसमें CM सर्, CM मेडम का नाम था, चाहे मुख्यमंत्री के उप सचिव सौम्या चौरसिया के पास मीले नगद 100 करोड़ रुपये का मामला हो , छत्तीसगढ़ में दोनों पार्टियाँ एक दूसरे को बचाने का काम कर रही है । रही बात आम आदमी पार्टी के नेताओं पर कार्यवाही तो आज तक कई बार cbi के छापे पड़े है पर उनको एक ढेला नहीं मिला है आम आदमी पार्टी के नेता कट्टर ईमानदार है किसी के आगे नहीं झुकेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *