रायपुर,आंदोलनकारियों ने शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम से की मुलाकात,जल्द निर्णय लेने का दिया भरोसा,

रायपुर,आंदोलनकारियों ने शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम से की मुलाकात,जल्द निर्णय लेने का दिया भरोसा,

रायपुर, छत्तीसगढ़ में DA और HRA मामले में अधिकारी और कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.इन सभी के बीच शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेम साय सिंह टेकाम और अनिश्चितकालीन आंदोलन के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की इस दौरान शिक्षामंत्री टेकाम ने DA और HRA पर जल्द निर्णय लेने का भरोसा दिलाया है.इसके साथ ही पुरानी सेवावधि गणना,क्रमोन्नति वेतन विसंगति जैसे शिक्षक संगठनों की मांगों पर भी चर्चा हुई.शिक्षा मंत्री ने उचित निराकरण की बात कही है. शिक्षामंत्री को अनिश्चितकालीन आंदोलन स्थगन और 1अगस्त से स्कूल ज्वाइनिंग की जानकारी दी,

प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन आंदोलनकारियों का प्रतिनिधिमंडल आज सुबह शिक्षामंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम से मुलाकात सम्पन्न हुई, जिसमें शिक्षामंत्री के समक्ष आंदोलन की मांग केंद्र के बराबर DA और सातवें वेतनमान के अनुरूप HRA की मांग पर शिक्षामंत्री ने कहा सरकार इन दोनों मांगों पर गम्भीरता से विचार कर रही है और जल्द ही इसपर निर्णय लिया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की मूल मांगों पर भी शिक्षा मंत्री को अवगत कराया.पुरानी सेवावधि की गणना,क्रमोन्नति,वेतन विसंगति,पेंशन आदि जैसे ज्वलंत मुद्दों पर भी त्वरित निर्णय लेने का आग्रह किया,जिस पर शिक्षामंत्री ने उच्च अधिकारियों को इस उचित निर्देश देने का भरोसा जताया।
मुलाकात के दौरान शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे,प्रांतीय महासचिव धर्मेश शर्मा,प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी,प्रांतीय महासचिव धर्मेश शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह,डॉ.सांत्वना ठाकुर,विष्णु शर्मा,सहसचिव सत्येंद्र सिंह, प्रांतीय मीडिया प्रभारी जितेन्द्र शर्मा,सन्गठन मंत्री विवेक शर्मा,प्रांतीय प्रवक्ता गजराज सिंह,संगठन सचिव जितेंद्र गजेंद्र,राजेश शर्मा,घनश्याम पटेल,अतुल अवस्थी,अजय वर्मा,गोविंद मिश्रा जिलाध्यक्षगण प्रहलाद जैन,शिवेंद्र चंद्रवंशी, सन्तोष मिश्रा,दिनेश राजपूत, कुलदीप सिंह,शैलेष सिंह,प्रदीप पांडेय,रवि मिश्रा,संतोष शुक्ला, विनय सिंह,हिमन कोर्राम,दीपक वेंताल,भोजराज पटेल,भानु प्रताप डहरिया,यादवेंद्र दुबे,उपेंद्र सिंह,जोगेंद्र यादव,विनय सिंह, सर्वजीत पाठक,ओमप्रकाश खैरवार,कैलाश रामटेके,कृष्णराज पांडेय,पवन दुबे,करनैल सिंह, मती शशि कठोलिया,अब्दुल आसिफ खान,विक्रम राजपूत,गौतम शर्मा,मारुति शर्मा,अमित सिन्हा,द्वारिका भारद्वाज,सुशील शर्मा,अशोक देशमुख,तिलक सेन,विजय बेलचंदन आदि ने समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *