आम आदमी पार्टी कार्यालय में उत्तर विधानसभा की बैठक संपन्न

आज आम आदमी पार्टी कार्यालय में उत्तर विधानसभा की बैठक रखी गई थी,जिसमे प्रदेश सह संयोजक सूरज उपाध्याय जी , उत्तर विधानसभा अध्यक्ष राजा राम सिन्हा जी एवम अन्य पदाधिकारी शामिल हुए, पार्टी में आज ५० लोगों को जोड़ा गया , एवम उत्तर विधानसभा के अनेक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई जिसमे सबसे प्रमुख बेरोजगारी, शिक्षा , स्वास्थ पर बात हुई ,
सूरज उपाध्याय जी द्वारा लोगों को ट्रेनिंग दी गई कैसे लोगों से मिलकर लोगों की समस्या सुनकर समाधान कैसे किया जायेगा , कैसे लोगों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को जगाया जायेगा। दिल्ली से प्रदेश प्रभारी गोपाल राय जी के दिशा निर्देशों को भी ध्यान में रख लोगों को दिल्ली के उपलब्धि भी बताने को कहा गया । इस बार देश बेचने वाली सरकार नहीं चाहिए बल्कि देश निर्माण करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार चाहिए ।

टीम उत्तर विधान सभा
राजा राम सिन्हा,अली हफ़ीज़,संकल्प दुबे,मोहम्मद सलीम, अरविंद आर्य,काशिफ खान,सफीक निजामी, उमेश जंघेल,कलावती मार्को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *