रायपुर,नदी में मिली रायपुर राजधानी के कपड़ा कारोबारी की लाश,
रायपुर,राजधानी के राजेंद्र नगर से गायब कपड़ा कारोबारी की लाश पुलिस ने आज खारुन नदी से बरामद की है।
आप को बतादें 2 दिन पहले परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार,राजेन्द्र नगर से गायब कपड़ा कारोबारी अजय थोरानी की लाश कुम्हारी ब्रिज के नीचे खारुन नदी से बरामद किया गया। कारोबारी की एक्टिवा लावारिस हालत में कुम्हारी ब्रिज के पास से बरामद किया गया था। इसके पहले घर वालों ने थाना में यह जानकारी दी थी कि बाजार में कर्ज होने के कारण लेनदार लगातार परेशान कर रहे थे। उधारी की रकम वसूल करने के लिए कई बार घर तक आकर धमकी भी दी थी। देनदारी से परेशान होकर कारोबारी ने घर छोड़ दिया था। कई घंटों की पतासाजी के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। मामले में गुमशुदगी रिपोर्ट लिखाये जाने के बाद शव बरामद होने के बारे में जानकारी हुई है। मामले में पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

