बलौदाबाजार,सरपंच पति ने सचिव के साथ कि मारपीट सरपंच पति गिरफ्तार,
बलौदाबाजार जिले में पलारी थाने के ग्राम पंचायत छेरकाडीह में सरपंच के पति ने सचिव की पिटाई कर दी। आरोपी सरपंच के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आप को बतादें पलारी ब्लाक से लगे छेरकाडीह गांव में पंचायत सचिव की सरपंच पति नीलकंठ ने पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि शासकीय काम से सचिव पंचायत भवन गये हुए थे,जहां पहले से ही आरोपी नीलकंठ मौजूद था और फिर वह सचिव के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। मारपीट से सचिव को गंभीर चोटें भी आई हैं। सचिव ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर पलारी थाने में मामला दर्ज कराया।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नीलकंठ बंजारे को गिरफ्तार कर लिया है।

