रायपुर,राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत मंत्रियों ने किया मतदान,

रायपुर,राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत मंत्रियों ने किया मतदान,

रायपुर,देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी है। वहीँ राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में स्थापित मतदान केंद्र में मतदान किया।

बता दें कि मतदान की प्रक्रिया आज सुबह 10 बजे शुरू हुई। सबसे पहला वोट अजय चंद्राकार ने डाला, और सत्ता पक्ष की तरफ से मोहन मरकाम ने सबसे पहले वोटिंग की। इसके बाद एक-एक कर विधायकों का वोट डालने का क्रम शुरू हुआ। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत के अलावा सरकार के मंत्री रविंद्र चौबे,डॉ. शिव डहरिया,गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के अलावा विपक्षी विधायकों में नारायण चंदेल,सहित अन्य विधायकों ने भी वोट डाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *