रायपुर,हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किये गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,टीएस सिंह देव को मिली गुजरात की जिम्मेदारी,
रायपुर,प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर एक बार फिर आला कमान ने भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने आदेश जारी किया है। वहीँ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

